कांग्रेस नेता सुलोचना रावत और विशाल हुए भाजपा में शामिल

भोपाल
 उपचुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए पूर्व विधायक सुलोचना रावत और विशाल रावत ने भाजपा का दामन थाम लिया है। शनिवार देर रात इन्होंने मुख्यमंत्री आवास में सीएम शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ली। जोबट विधानसभा सीट पर कलावती भूरिया के निधन के कारण रिक्त हुई है। यहां से पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस के कद्दावर नेता कांतिलाल भूरिया के पुत्र विक्रांत भूरिया भी दावेदार हैं। बताया जा रहा है कि कांग्रेस की सर्वे सूची में सुलोचना का नाम नहीं था।

राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव ने निभाई मध्यस्थता : जानकारी अनुसार, सुलोचना रावत और विशाल रावत को भाजपा में शामिल कराने में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव ने मध्यस्थता निभाई। भाजपा सुलोचना या विशाल में से किसी को जोबट से टिकट दे सकती है।

सीएम के विकास कार्यों से प्रभावित

विशाल ने कहा कि सीएम शिवराज सिंह चौहान के विकास कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुए हैं। हम क्षेत्र में विकास कार्य करा सकेंगे। सुलोचना ने कहा, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री ने योजनाओं के माध्यम से आदिवासी वर्ग का विकास किया है। इसी से प्रभावित होकर भाजपा में आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *