पटना से सिताब दियारा के लिए 11 अक्टूबर से चलेगी बस
पटना
बिहार की राजधानी पटना से जेपी के जन्म दिवस 11 अक्तूबर से पटना से सिताब दियारा के लिए बस सेवा शुरू होगी. पटना से सिताब दियारा के लिए हर रोज एक बस चलेगी. इसके अंतर्गत पटना से सुबह आठ बजे छपरा जाने वाली पहली बस को रिविल गंज होते हुए मांझी ब्लॉक तक ले जाया जायेगा जो सिताब दियारा से सटे बिहार की सीमा पर स्थित है.
लगभग 3.30 घंटे में यह दूरी तय होगी. सिताब दियारा का मूल हिस्सा यूपी में है. ऐसे में जहां तक जाने के लिए उत्तरप्रदेश सरकार के इजाजत की जरूरत पड़ेगी. लिहाजा उससे एक-दो किमी पहले मांझी में ही बस को रोक दिया जायेगा.
इस अवसर पर बोधगया और वैशाली के लिए नये इलेक्ट्रिक बसों की शुरुआत की गयी. इन्हें हरी झंडी दिखाकर उपमुख्यमंत्री रेणु देवी और प्रशासक श्याम किशोर ने रवाना किया. बोधगया जाने वाली बस राजगीर होते हुए जायेगी जबकि वैशाली जाने वाली बस लालगंज होते वैशाली और वहां से मुजफ्फरपुर और आगे दरभंगा तक जायेगी.
पटना से बोधगया किराया
- बिहार शरीफ 125
- राजगीर 158
- हसुआ 200
- वजीरगंज 236
- गया 268
- बोधगया 284
बोधगया से पटना
- गया 22
- वजीरगंज 58
- हसुआ 85
- राजगीर 126
- बिहार शरीफ 163
- पटना 284
पटना से लालगंज रूट
- मुजफ्फरपुर 158
- दरभंगा 275
