देश में अब बचे सिर्फ 2.70 लाख एक्टिव केस; 199 दिनों में सबसे कम

नई दिल्ली 
देशभर में एक बार फिर से कोरोना के 20 हजार से ज्यादा नए केस आए हैं। बीते 24 घंटे के अंदर कोरोना संक्रमण के 22 हजार 842 मामले आए हैं वहीं, इस दौरान 25 हजार 930 कोरोना मरीज ठीक भी हुए हैं। कोरोना से बीते एक दिन में देश भर के अंदर 2444 लोगों की जान भी गई है। 

ताजा आंकड़ों के मुताबिक, अब देश में कोरोना के इलाजरत मरीज यानी एक्टिव केस घटकर 2 लाख 70 हजार 557 हो गए हैं। यह आंकड़ा बीते 199 दिनों के निचले स्तर पर है।  वहीं, अब तक देश में कोरोना के कुल 3 करोड़ 30 लाख 94 हजार 529 मरीज ठीक हो चुके हैं। हालांकि, देश में 4 लाख 48 हजार 817 लोगों ने इस संक्रमण से दम भी तोड़ दिया है। 

कुल नए मामलों में केरल अभी भी अव्वल राज्य बना हुआ है। बीते एक दिन में आए केसों में से 13 हजार 217 अकेले केरल से ही हैं। इतना ही नहीं 24 घंटे में हुई 244 मौतों में से 121 केरल राज्य में ही दर्ज की गई हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *