इंदौर में फिलिप्स अजोरियन 5C कैथ लैब तैयार ,आयुष्मान कार्ड धारक को भी मिलेंगे लाभ

इंदौर

हार्ट मरीजों में ब्लॉकेज हटाने के दौरान जहां एक-एक सेकंड मरीज के इलाज के लिए महत्वपूर्ण होता है, उसे आसान और सीरियस कंडीशन से से बाहर लाने के लिए मप्र में पहली बार अत्याधुनिक कैथ लेब इंदौर के गोकुलदास हॉस्पिटल में इंस्टाल की गई है। नीदरलैंड की अजोरियन 5C कैथ लैब के इस सेटअप से कॉर्डियोलॉजिस्ट का काम काफी आसान होगा।

इससे पहले जहां एक ब्लॉकेज को हटाने में 15-20 सेकंड लगते थे, अब इसमें आधा समय लगेगा। इससे सीरियस मरीजों के ब्लॉकेज जल्द हटेंगे और वे खतरे की स्टेज से जल्द बाहर आएंगे। खास बात यह कि आयुष्मान कार्डधारी भी इसमें अपनी जांच आधी कीमत पर करा सकेंगे। हॉस्पिटल के डायरेक्टर आनंद व संजय गोकुलदास ने बताया कि फिलिप्स अजोरियन 5C का इंस्टालेशन सफल हो चुका है तथा ट्रायल रन के बाद यह हार्ट मरीजों के इलाज के लिए पूरी तरह तैयार है।

इस मशीन से सटीक विश्लेषण के साथ बीमारी का पता लगाने और इलाज में मदद मिलती है। यह मप्र में पहली मशीन है जिसमें कार्डियोलॉजिस्ट को डिजिटल इमेजज के माध्यम से ज्यादा साफ दिखेगा और हार्ट की नसों के छोटे से छोटे ब्लॉकेज की भी सही जानकारी मिलेगी। मशीन की खास बात यह है कि इसमें एक खास सॉफ्टवेयर है जिसे लाइव स्टेंट बूस्ट कहा जाता है। इसके द्वारा एंजियोप्लास्टी में लगने वाले स्टेंट एकदम सही जगह लगाने में आसानी होगी।

यह मशीन सटीक जानकारी के साथ ही ट्रीटमेंट की प्रोसेस में लगाने वाला समय भी बचाती है जो सीरियस मरीज के लिए काफी महत्वपूर्ण है। इस मशीन का इस्तेमाल हार्ट से जुड़ी अन्य बीमारियों के साथ ब्रेन की बीमारियों की पहचान और न्यूरो इंटरवेंशन में भी किया जाएगा सकेगा। यानी ब्रेन के नसों की भी एंजियोग्राफी व एंजियोप्लास्टी हो सकेगी।

जिन मरीजों को पैरालिसिस का अटैक आता है वह अगर तीन घंटे में हॉस्पिटल पहुंच जाता है तो उसकी ब्रेन की नसों की एंजियोग्राफी कर ब्लॉकेज हटाए जा सकते हैं। इसमें मरीजों को तुरंत इलाज मिलने की संभावनाएं बढ़ जाती है। इसी प्रकार यह मशीन हाथ, पैरों व लीवर की नसों की भी एंजियोग्राफी कर सकती है। मशीन की लागत 3.5 करोड़ रु. है। इसके जरिए एंजियोप्लास्टी 85 हजार रु. में होती है और आयुष्मान कार्ड में आधी कीमत में होगी। वहीं हर स्टेंट की कॉस्ट 32 हजार रु. है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *