गोबरा-नवापारा में नदी का जलस्तर कम होने के बाद ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव

रायपुर
कलेक्टर सौरभ कुमार ने जिले में अतिवृष्टि या बाढ़ की स्थिति को देखते हुए प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल राहत कार्य करने के निर्देश दिए हैं ।  अनुविभागीय अधिकारी अभनपुर निर्भय साहू ने बताया कि क्षेत्र में नदी का जलस्तर कम होने के बाद जिन घरों मे पानी घुसा था आज वहां ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया जा रहा है। जिन गलियों में पानी भरा था उन गलियों को आटो टिप्पर के माध्यम सेनेटाइज किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि भारी बारिश की संभावना को देखते हुए एवं सिकासेर बांध से पानी छोड़े जाने के कारण आम नागरिकों को होने वाली संभावित जानमाल की हानि से बचाव तथा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को खाली कराए जाने हेतु सघन मुनादी कराया गया है। नगर पालिका परिषद गोबरा-नवापारा के मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेन्द्र पात्रे ने बताया कि नगर पालिका परिषद गोबरा नवापारा द्वारा एडवाइजरी जारी कर आम नागरिकों को अनावश्यक रूप से नदी, नदी तटबंध, पुल एवं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जाने से मना किया गया। नदी, पुल में फोटोग्राफी, विडियोग्राफी, सेल्फी लेने एवं तैराकी करने से मना किया गया है। वार्ड क्र.17 में व्यवस्थापन की संभावित स्थिति को देखते संगवारी भवन को आरक्षित किया गया है। इन सभी स्थलों में नगर पालिका द्वारा बिजली, पानी एवं अन्य आवश्यक व्यवस्था किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *