21 सितंबर से पहले सुनवाई को याचिका दायर

 रांची 
जेपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा-2021 में उम्र सीमा के निर्धारण मामले में जल्द सुनवाई का आग्रह करते हुए सुप्रीम कोर्ट में हस्तक्षेप याचिका दाखिल की गई है। प्रार्थी अमित कुमार की ओर से याचिका में सुप्रीम कोर्ट से 19 सितंबर के पहले मामले की सुनवाई करने का आग्रह किया गया है।

याचिका में कहा गया है कि इस मामले की अगली सुनवाई 21 सितंबर निर्धारित की गयी है, लेकिन जेपीएससी की परीक्षा 19 सितंबर को है और इसकी तैयारी भी की जा रही है। यदि 19 सितंबर के पहले मामले की सुनवाई नहीं की गयी, तो याचिका दाखिल करने का औचित्य ही समाप्त हो जाएगा।

बता दें कि 13 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस एमआर शाह एवं जस्टिस एएस बोपन्ना की खंडपीठ ने इस मामले में सरकार को नोटिस जारी करते हुए पूछा था कि जब पांच साल बाद परीक्षा हो रही है, तो क्या वह अभ्यर्थियों को उम्र सीमा में एक बार छूट दे सकती है। मामले में 21 सितंबर को अगली सुनवाई होनी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *