मायावती ने सरकार पर हमला बोला, यूपी में सड़कों में गड्ढा है या गड्ढे में सड़क

 लखनऊ 
 उत्तर प्रदेश की सड़कों की खराब हालत और गड्ढों पर सरकार को घेरते हुए बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने बुधवार को कहा कि उप्र के सड़कों की हालत फिर से इतनी ज्यादा खराब हो गई हैं कि लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि सड़कों में गड्ढा है या गड्ढे में सड़क।

उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ''उप्र में कानून व स्वास्थ्य व्यवस्था की तरह ही यहां के सड़कों की भी दुर्दशा व ख़स्ताहाली से आमजनजीवन काफी बेहाल है तथा गड्ढों में पानी भर जाने से सड़क हादसों व इसमें होने वाली दर्दनाक मौतों की ख़बरों से अख़बार भरे पड़े हैं, यह अति-दुःखद व सरकार की विफलता का जीता-जागता प्रमाण।  सड़कें लोगों की बुनियादी ज़रूरत व विकास से विशेषतः जुड़ी हुई हैं तथा इनके बारे में भी सरकार चाहे जितने भी नारे व दावे कर ले लेकिन यूपी के सड़कों की हालत फिर से इतनी ज्यादा खराब हो गई हैं कि लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि सड़कों में गड्डा है या गड्डे में सड़क। सरकार ध्यान दे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *