विकास अग्रवाल बने नेशनल ज्वांइंन सेक्रेटरी
रायपुर
छत्तीसगढ़ के युवा उद्यमी विकास अग्रवाल वर्ष 2022-23 के लिए नेशनल एसोसिएशन आफ रियलटर्स इंडिया के नेशनल ज्वांइंन सेक्रेटरी नियुक्त किए गए हैं। वे छत्तीसगढ़ चेप्टर का नेतृत्व कर चुके हैं। उनकी अगुवाई में रायपुर में एक सफल नेशनल प्रोग्राम भी कोरोनाकाल के पहले हो चुका है। प्रापर्टी सेक्टर से जुड़ा यह एक विश्वसनीय मंच हैं जो बिल्डर्स व ग्राहक के बीच सेतु का काम करते हैं। विकास की नियुक्ति पर विभिन्न संगठनों ने बधाई प्रेषित की है। सांगठनिक स्तर पर विकास द्वारा सुझाये गए सुझावों को लगातार प्राथमिकता मिली है, छत्तीसगढ़ जैसे तेजी से विकसित हो रहे राज्य में संभावनाओं को देखते हुए विकास की नियुक्ति काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
