कराते प्रतियोगिता का संसदीय सचिव उपाध्याय ने किया उद्घाटन

रायपुर
शिक्षा विभाग द्वारा 2 दिवसीय  विकास खंड एवम जिला स्तरीय कराते प्रतियोगिता का आयोजन  मायाराम सुरजन शासकीय कन्या शाला में किया गया  इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में संसदीय सचिव  विकास उपाध्याय,अध्यक्षता छाया पार्षद विकास अग्रवाल ,जानकी साहू  वरिष्ठ प्रशिक्षक तुलसी राम सपहा विनोद उपाध्याय  अनीश मनिहार राजा दुबे रमेश प्रधान रहीम खान  मनीष बाग आशीष शर्मा देवेंद्र भारद्वाज पूजा मरकाम उपस्थित रहे। आरंग,राजिम,तिल्दा,नवापारा अभनपुर ब्लॉक के बच्चे और उनके कोच शामिल हैं। कुल बालक और बालिकाओं को मिलाकर 300 बच्चों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया इस प्रतियोगिता के संयोजक हर्षा साहू ने बताया कि इस प्रतियोगिता में चयनित होने वाले बच्चे क्षेत्रीय स्तरीय टूनार्मेंट खेलेंगे और बाद के चयनित बच्चे दुर्ग जिले में आयोजित राज्य स्तरीय शालेय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस मौके पर उपाध्याय ने सभी प्रतिभगी बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए पढ़ाई के साथ इस प्रकार के खेल में सहभागिता उनके कुल अंकों का ग्राफ भी बढ़ाता है इसलिए पूरे मनोयोग से प्रतियोगिता  में हिस्सा लें और सफल हों।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *