राजकुमार राव ने शुरू की तेलुगु फिल्म ‘हिट’ की हिन्दी रीमेक की शूटिंग

राजकुमार राव पिछले कुछ दिनों से तेलुगु फिल्म ‘हिट’ की हिन्दी रीमेक को लेकर सुर्खियों में हैं। अब इस फिल्म से जुड़ी एक अहम जानकारी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि राजकुमार ने इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। इस थ्रिलर एक्शन फिल्म में उनके साथ सान्या मल्होत्रा भी नजर आएंगी। राजकुमार ने रविवार को इस फिल्म की शूटिंग शुरू की है। फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने इस संबंध में जानकारी साझा की है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, राजकुमार और सान्या अभिनीत ‘हिट’ की हिन्दी रीमेक का मुहूर्त शॉट आयोजित किया गया था। इस हिन्दी रीमेक का निर्देशन डॉ शैलेश कोलानु करेंगे, जिन्होंने इसकी आॅरिजनल फिल्म का भी निर्देशन किया था।" साथ ही तरण ने अपने पोस्ट में एक तस्वीर भी शेयर की है। भूमि पेडनेकर के साथ अपनी फिल्म ‘बधाई दो’ की शूटिंग खत्म करने के बाद राजकुमार ने इस फिल्म की शूटिंग शुरू की है। तेलुगु फिल्म ‘हिट’ 2020 में रिलीज हुई थी। इसमें विश्व सेन और रूहानी शर्मा को मुख्य भूमिका में देखा गया था। यह फिल्म एक पुलिस वाले के बारे में है, जो एक लापता महिला का पता लगाने में जुटा होता है। ‘हिट’ की हिन्दी रीमेक को भूषण कुमार, दिल राजू, कृष्ण कुमार और कुलदीप राठौर प्रोड्यूस करने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *