भाई ने रिश्ते को किया कलंकित, नाबालिग मौसेरी बहन से दुष्कर्म के बाद कर दिया घिनौना काम
बेतिया
नगर थाना के एक मोहल्ले में मौसेरे भाई ने रिश्ते को कलंकित कर नाबालिग बहन से दुष्कर्म किया है। परिजनों द्वारा शिकायत करने पर पहले माफी मांग ली और बाद में पीड़िता का अश्लील फोटो वायरल कर दिया। पीड़ित की माँ के शिकायती आवेदन पर आरोपी के खिलाफ महिला थाना में एफआईआर दर्ज हो गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
एफआईआर में बताया है कि उसके बेटे की तबीयत हमेशा खराब रहती है। अचानक बेटे की तबीयत बहुत ज्यादा खराब हो गई जिसे लेकर वे लोग लखनऊ चले गए। घर में दो छोटे-छोटे बच्चे व नाबालिग बेटी की देखरेख के लिए अपनी बहन के बेटे अर्जुन कुमार को भागलपुर से बुला लिया। लखनऊ में करीब एक माह का समय लगा। जब महिला बेटे की इलाज करा एक महीने बाद घर आई तो उसकी बड़ी बेटी घर पर नहीं थी। काफी खोजबीन के बाद कुछ पता नहीं चला। एक दिन अचानक महिला के नंबर पर बेटी का फोन आया और उसने आपबीती बताते हुए कहा कि वह अंबाला में है। पीड़िता ने अपनी माँ से बताया कि अर्जुन ने उससे कहा था कि मां उसे लखनऊ बुलाई है और ट्रेन से लेकर उसे अंबाला पहुंच गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। इसकी जानकारी होते ही महिला अपने पति के साथ अंबाला पहुंची और वहां से बेटी को घर ले आई।
