CM शिवराज ने किया ‘डेंगू से जंग- जनता के संग” अभियान का शुभारंभ

 भोपाल
भोपाल। डेंगू के बढ़ते खतरे के मद्देनजर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को ‘डेंगू से जंग जनता के संग’ अभियान की राजधानी के नेहरु नगर से शुरुआत कर दी है। सीएम ने कार्यक्रम स्थल का निरक्षण किया। कार्यक्रम स्थल में फॉगिंग के साथ दवाइयों का छिड़काव किया गया। सीएम शिवराज ने सभी से सावधानी बरतने की अपील की। कार्यक्रम में मंत्री विश्वास सारंग, कलेक्टर, निगम कमिश्नर भी मौजूद थे।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि डेंगू से जंग जनता के संग मध्यप्रदेश का अभियान है। जैसे कोरोना से जंग सरकार के साथ जनता ने लड़ा। ऐसे ही अब डेंगू से लड़ेंगे। कोरोना कंट्रोल में है, तीसरी लहर नहीं आने देंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़कों के गड्ढों में पानी हो, खुली जगह पानी हो, फोगिंग से लेकर दवा के छड़काव, लार्वा नष्ट करने का काम निगम करेगा। लेकिन घर मे लार्वा न पनपे इसके लिए जनता को कॉलोनीवासियों को ध्यान देना पड़ेगा। मंदसौर जबलपुर इंदौर रतलाम समेत पूरे प्रदेश भर में सावधानी बरतना है। आवश्यक दवाई डालना है। बिना जनता के कुछ नहीं हो सकता, इसलिए सहयोग मांगने आया हूँ। इस दौरान सीएम ने नारा दिया कि डेंगू हारेगा, मध्यप्रदेश जीतेगा, जनता जीतेगी।

वैक्सीन को लेकर भी मुख्यमंत्री ने अपील की। उन्होंने कहा कि पीएम के जन्मदिवस पर महा अभियान चलाएंगे। सभी को वैक्सीन लगवाना है। अगर किसी ने अब तक वैक्सीन नहीं लगवाई , तो उसे भी बाहर निकालें, वैक्सीन सेंटर ले जाएं। जो दिव्यांग, बुज़ुर्ग हैं उनके लिए घर आकर वैक्सीन लगाई जाएगी। सितम्बर में मध्यप्रदेश को वैक्सीनेटेड करना है। फर्स्ट सितम्बर को 100 % वैक्सीनेटेड करेंगे। और फिर सेकण्ड डोज़ दिसम्बर तक पूरा कर लेंगे। जनता की जान बचा लेंगे।
प्रदेश में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। प्रदेशभर में इस साल अब तब डेंगू से संक्रमितों आंकड़ा 2600 तक पहुंच गया है।

अकेले सितंबर माह में ही 1200 मरीज मिले चुके हैं। डेंगू से निपटने के लिए आम लोगों की भागीदारी बढ़ाने के खातिर 'डेंगू से जंग-जनता के संग" अभियान का शुभारंभ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज भोपाल के नेहरू नगर के पलकमती परिसर से "डेंगू से जंग जनता के संग" अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने फागिंग मशीन हाथ में लेते हुए खुद मोर्चा संभाला और धुएं का छिड़काव किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज डेंगू का प्रकोप बढ़ा है। मलेरिया भी आ गया। हम सजग रहेंगे तो इनसे भी निपट लेंगे। हम सभी को पता है कि डेंगू और मलेरिया कैसे होता है। कूलर का पानी, टंकी में भरा पानी कराता है। वहां लार्वा पनपता है। घर में लार्वा है तो उसे नष्ट करने की जिम्मेदारी रहवासियों की होती है। अगर डेंगू को पूरी तरह से रोकना है तो प्रदेश की पूरी जनता सावधानी रखे। मध्यप्रदेश में मंदसौर, जबलपुर, इंदौर में डेंगू के मामले बढ़े हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि डेंगू के उपचार के लिए सभी जिला अस्पतालों में दस-दस बिस्तर के आइसोलेशन वार्ड बनाए जा रहे हैं। आयुष्मान योजना में भी डेंगू और चिकनगुनिया रोग के निश्शुल्क उपचार का प्रविधान किया गया है। इस मौके पर उनके साथ चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता, भोपाल कलेक्‍टर अविनाश लवानिया समेत कई नेता व अधिकारी मौजूद रहे।

 

इस दौरान मुख्‍यमंत्री ने कोरोना के प्रति प्रदेशवासियों को एक बार फिर खबरदार करते हुए कहा कि जनता का सहयोग रहा तो कोरोना की तीसरी लहर को मध्य प्रदेश में नहीं आने देंगे। लेकिन जनता से उम्मीद है कि कार्यक्रमों में सावधानी रखें। मास्क लगाएं। टीका जरूर लगवाएं। उन्होंने कहा कि भोपाल में कोरोना से बचाव के टीका का दूसरा डोज सिर्फ 40 फीसद लोगों को ही लगा है। कई लोग पहला डोज लगवाने के बाद भूल जाते हैं। दूसरा डोज भी अवश्‍य लगवाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *