मुख्यमंत्री चौहान ने रोपा टिकोमा का पौधा

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रतिदिन पौधारोपण के संकल्प के क्रम में आज स्मार्ट सिटी पार्क में टिकोमा का पौधा लगाया।

टिकोमा को चमकीले पीले फूलों के लिए जाना जाता है। इसके फूलों के गुच्छे सुगंधित होते हैं। टिकोमा एक झाड़ी वाला वृक्ष है, जिसकी ऊंचाई लगभग 8 मीटर तक होती है।इसको सजावट के लिए बाग़-बगीचों में लगाया जाता है। टिकोमा स्टांस को एक हर्बल दवाई के रूप में प्रयोग किया जाता है, इसका लगभग हर भाग औषधि के रूप में प्रयोग किया जाता है।

यह भारत, कैलिफोर्निया, न्यू मैक्सिको, टेक्सास और फ्लोरिडा में पाया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *