मुख्यमंत्री चौहान ने पं. गोविंद वल्लभ पंत की जयंती पर किया नमन

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वतन्त्रता सेनानी और वरिष्ठ भारतीय राजनेता पं. गोविन्द बल्लभ पन्त की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री चौहान ने मुख्यमंत्री निवास के सभागार में पं. गोविंद बल्ल्भ पन्त के चित्र पर माल्यार्पण किया।

 मुख्यमंत्री चौहान ने अपने ट्वीट सन्देश में कहा कि स्वतंत्रता सेनानी,भारत के पूर्व गृह मंत्री, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे,भारत रत्न श्रद्धेय स्व. गोविंद बल्लभ पंत जी के राष्ट्र एवं समाज की उन्नति हेतु किये गये कार्य सदैव हम सबको देश की सेवा, गरीबों एवं असमर्थों के उत्थान के लिए प्रेरित करते रहेंगे।

 पं.गोविंद बल्लभ पंत स्वतन्त्रता सेनानी और वरिष्ठ भारतीय राजनेता थे। वे भारत के चौथे गृहमंत्री थे। सन 1957 में उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया। गृहमंत्री के रूप में उनका मुख्य योगदान भारत को भाषा के अनुसार राज्यों में विभक्त करना तथा हिन्दी को भारत की राजभाषा के रूप में प्रतिष्ठित करना था। उनका जन्म 10 सितम्बर 1887 को अल्मोड़ा जिले के श्यामली पर्वतीय क्षेत्र स्थित गाँव खूंट में हुआ, 7 मार्च 1961 को हृदयाघात से जूझते हुए उनका अवसान हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *