ग्वालियर में ज्वेलर्स से कट्टा अदाकार 22 लाख का सोना लूटा

ग्वालियर

ग्वालियर में रविवार रात एक्टिवा सवार बदमाशों ने सराफा कारोबारी को ओवरटेक कर रोका। कट्‌टे के बट से पीटा, फिर हवाई फायर करते हुए गहनों से भरा बैग लूटकर भाग गए। वारदात अपोलो हॉस्पिटल और सेवानगर कब्रिस्तान के बीच की है। बता दें, 26 जनवरी को लेकर दो दिन पहले से पुलिस हाई अलर्ट पर है।

व्यापारी किलागेट से सराफा दुकान बंद करने के बाद घर के लिए जा रहा था। घर से सिर्फ 200 मीटर पहले वारदात हुई है। व्यापारी ने बैग में करीब 450 ग्राम सोना रखा होने की बात बताई है। कीमत 22 लाख रुपए है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। लुटेरों की तलाश शुरू कर दी। सराफा व्यापारी संघ के पदाधिकारी और सदस्य भी मौके पर पहुंच गए। अभी पुलिस CCTV फुटेज तलाश रही है।
लूट के बाद घटनास्थल पर जांच करते पुलिस अफसर। साथ में व्यापारी के साथी।
लूट के बाद घटनास्थल पर जांच करते पुलिस अफसर। साथ में व्यापारी के साथी।

शहर के श्रुति एन्क्लेव में रहने वाले शैलेंद्र गोयल सराफा कारोबारी हैं। उनकी किलागेट मस्जिद के पास ज्वेलरी शॉप है। रविवार रात 8 बजे रोज की तरह उन्होंने दुकान बंद की। बाइक से घर के लिए निकले। रोज वह दुकान में जितना भी सोना-चांदी होता है, उसे बैग में लेकर घर आते हैं। उनके पास दो बैग थे। घर से वह करीब 200 मीटर ही दूर रह गए थे कि कब्रिस्तान के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक कर रोका। बदमाशों ने बैग छीनने का प्रयास किया, लेकिन व्यापारी ने बैग नहीं छोड़ा।

इतने में एक्टिवा पर सवार होकर दो बदमाश और आ गए। उन्होंने व्यापारी को पटककर सिर पर कट्‌टे या पिस्टल के बट से वार किए। उनसे बैग छीनने लगे। बदमाशों ने फायरिंग की और बैग लूट ले गए। व्यापारी को चोट भी आई है। घटना के बाद व्यापारी ने पुलिस और परिजन को खबर दी।

फूलबाग की तरफ भाग गए लुटेरे
वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे हाथ में कट्‌टा लहराते हुए फूलबाग की ओर भाग गए। बदमाश शहर के अंदर ही गलियों से निकलकर फरार हो गए। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचने के बाद शहर में नाकाबंदी कर दी, लेकिन बदमाश हाथ नहीं आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *