कोरोना जागरूकता अभियान पर कार्यशाला संपन्न

मुरैना
ब्राईट कैरियर एकेडमी अम्बाह के सभागार में गुरूवार को मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद द्वारा कोरोना जागरूकता अभियान पर कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में नावार्ड के डीडीएम श्री आशीष श्रीवास्तव, ब्राइट कैरियर अकेडमी के संचालक डॉ सुधीर आचार्य, मध्यप्रदेश जनअभियान के चम्बल संभाग के संभागीय समन्वयक श्री धर्मेंद्र सिंह सिसोदिया, जिला समन्वयक श्री सतीश सिंह तोमर, डॉ मधुप श्रीवास्तव, ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के पदाधिकारी, बीएस डब्ल्यू के छात्र, मेंटर, नवांकुर संस्थाओं के सदस्य, श्रीराम कॉलेज पोरसा के संचालक श्री मनोज लहारिया और आंनद क्लब के सदस्य उपस्थित थे।           
    
कार्यशाला को संबोधित करते हुये डॉ. सुधीर आचार्य ने कहा कि वैक्सीन, मास्क और उचित दूरी का हर हाल में पालन करें। उन्होंने कहा कि वैक्सीन लगवाकर स्वयं और अपने परिवार को बचायें। राष्ट निर्माण में अपना सहयोग दें। डॉ मधुप श्रीवास्तव ने कहा कि कोरोना वायरस कितना खतरनाक और घातक हो सकता है और मानव शरीर के अंगों को किस प्रकार से प्रभावित करता है, जिससे हमारें फेफडो को हानि पहुंचाता है और शरीर मे ऑक्सीजन की कमी होने से मृत्यु हो जाती है। लोग कोरोना से डरे नहीं केवल सावधानी बरतें। टीकाकरण, बहार से आने के बाद साबुन से हाथ धोए, मास्क अवश्य पहने और दूरी बनाकर रखें। नावार्ड के डीडीएम श्री आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि नावार्ड के साथ जुड़कर स्व-सहायता समूह के माध्यम से बहुत सारे कार्य कर सकते है। नावार्ड समाजसेवी संस्थाओं को बढ़ाने के लिए, किसानों विभिन्न योजनाओं में आर्थिक सहयोग प्रदान करते हैं। सभी लोग कोरोना से सावधान रहे, सुरक्षित रहे। संभागीय समन्वयक श्री धर्मेंद्र सिंह सिसोदिया ने कहा कि हम एक परिवार है, जिसमें सबका साथ होना हमारे लिए महत्वपूर्ण है। कोरोना काल में सराहनीय कार्य करने के लिए श्री सुनील सिंह तोमर, बच्चू सिंह तोमर, पान सिंह बघेल, रामसेवक सिकरवार, प्रदीप कुमार, भीकम सिंह तोमर, शिव नाथ सिंह तोमर, राघवेंद्र सिंह तोमर, मुकेश करोरिया, राजवीर आरोलिया, संकल्प शर्मा, नवीन शर्मा, धर्मवीर शर्मा, सुरेंद्र तोमर, राकेश शर्मा, गिरजाशंकर शर्मा, संजय तोमर, दिलीप तोमर, अनीता देवी, ब्रह्मजीत गुर्जर, राकेश कंषाना, तेजपाल सिंह तोमर, अखंड प्रताप सिंह तोमर और 40 कोरोना वॉलिंटियर्स को प्रशस्ति पत्र वितरित कर उन के उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यशाला का संचालन डॉ. लाल सिंह किरार ने किया। आभार प्रदर्शन मध्यप्रदेश जन अभियान के विकासखण्ड समन्वयक श्री रामकेश सिंह सिकरवार ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *