फरार 9 अपराधियों पर पुरस्कार घोषित

छतरपुर
छतरपुर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में आईपीसी धारा में पंजीबद्ध 9 ज्ञात एवं अज्ञात अपराधी जो अपराध घटित करने के बाद से ही फरार है इन अपराधियों को पकड़वाने के लिए पुलिस अधीक्षक श्री सचिन शर्मा द्वारा पुरस्कार घोषित किए गए है। जिसके तहत आरोपी शास्त्री उर्फ आशीष पिता विश्वभर शर्मा उम्र 32 निवासी मोह थाना भिण्ड तथा तीन अज्ञात आरोपी पर दो हजार रुपये, कमल उर्फ कमाल पिता जगदीश राजपूत, विशाल उर्फ जमाल पिता कमल उर्फ कमाल, फखरुद्दीन खान पिता श्यामुद्दीन खान सभी निवासी प्रेमनगर मोहल्ला झांसी उ.प्र. और शहनाज बानो पति विशाल उर्फ जमाल निवासी नया पन्ना नाका आजाद चौक छतरपुर तथा थाना बिजावर में पंजीबद्ध और फरार अज्ञात आरोपी पर एक हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *