फिर दोपहर को बरसे बरखा, छत्तीसगढ़ में अब तक 860.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

रायपुर
सोमवार की शाम को आधे घंटे बारिश होने के बाद मौसम सुहाना हो गया, वहीं एक बार फिर सोमवार की देर रात जमकर बारिश हुई और इसके बाद दोपहर को 12.30 बजे के आसपास बारिश फिर शुरू हो गई जो फिलहाल अभी तक जारी है। वहीं छत्तीसगढ़ में अब तक 860.5 मि.मी. औसत वर्षा राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने दर्ज की है।

राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक 1 जून 2021 से अब तक राज्य में 860.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून से आज 7 सितम्बर तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार सुकमा जिले में सर्वाधिक 1248.6 मिमी और बालोद जिले में सबसे कम 629.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।

राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सरगुजा में 765 मिमी, सूरजपुर में 1059 मिमी, बलरामपुर में 854.2 मिमी, जशपुर में 875.4 मिमी, कोरिया में 850.3 मिमी, रायपुर में 703.6 मिमी, बलौदाबाजार में 792.3 मिमी, गरियाबंद में 771.4 मिमी, महासमुंद में 644.4 मिमी, धमतरी में 769.5 मिमी, बिलासपुर में 837.1 मिमी, मुंगेली में 792.6 मिमी, रायगढ़ में 725.1 मिमी, जांजगीर चांपा में 864 मिमी, कोरबा में 1200.7 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 1043.7 दुर्ग में 796.5 मिमी, कबीरधाम में 674.7 मिमी, राजनांदगांव में 659.3 मिमी, बेमेतरा में 942.4 मिमी, बस्तर में 922.4 मिमी, कोण्डागांव में 883.9 मिमी, कांकेर में 788.6 मिमी, नारायणपुर में 1018.7 मिमी, दंतेवाड़ा में 986.9 मिमी और बीजापुर में 994.9 मिमी औसत वर्षा रिकार्ड की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *