प्रदेश में निर्यात के लिये लॉजिस्टिक चैनल का विस्तार जरूरी : मंत्री पटेल
भोपाल
किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने कहा है कि प्रदेश में कृषि उत्पादों के निर्यात के लिये लॉजिस्टिक चैनल का विस्तार किया जाना चाहिए। पटेल केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की 15 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे।
कृषि मंत्री कमल पटेल ने खाद्य तेलों के लिए केंद्र को उत्तम गुणवत्ता के तिलहनी बीजों को विकसित करने, कृषि अधोसंरचना के फंड का मंडियों को अत्याधुनिक बनाने और कस्टम हायरिंग प्रोसेसिंग यूनिट विकसित करने की योजना का विस्तार करने संबंधी सुझाव दिये।
कॉन्फ्रेंस में कस्टम हायरिंग, किसान क्रेडिट कार्ड, सॉइल कार्ड, कृषि उत्पादों के निर्यात जैसे कई महत्वपूर्ण मामलों में प्रेजेंटशन और खाद्य तेलों में आत्म-निर्भरता के लिए पॉम प्लांटेशन पर योजनाओं को साझा किया गया।
