सर्वे: दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता बने पीएम नरेंद्र मोदी, शीर्ष 13 नेताओं में पहले पायदान पर

नई दिल्ली
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के सबसे लोकप्रिय नेताओं में गिना जाता है। लगातार दो बार लोकसभा चुनाव में बहुमत हासिल करके पीएम मोदी ने अपनी लोकप्रियता और जनस्वीकार्यता को लोगों के बीच साबित किया है। पीएम मोदी ना सिर्फ भारत बल्कि दुनियाभर में सबसे लोकप्रिय नेताओं की लिस्ट में शामिल हैं। लेकिन अमेरिका की ग्लोबल लीडर अप्रूवल ट्रैकर मॉर्निंग कंसल्ट के सर्वे के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस हफ्ते दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हैं। बता दें कि सर्वे 2 सितंबर तक के आंकड़े पर आधारित है। 

सर्वे में पीएम मोदी मैक्सिको के राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुएल लोपेज ओब्राडोर, इटली के प्रधानमंत्री मारियो द्राघी, जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मोरिसन, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडू, यूके के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन और ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोलसोनारो को पीछे छोड़ते हुए पहले पायदान पर जगह बनाई है। ]

वयस्कों में पीएम मोदी की स्वीकार्यता सबसे अधिक है। जिन वयस्कों ने नेताओं को खारिज किया है उसमे पीएम मोदी को सबसे कम वोट मिले हैं। भारत में जिन वयस्क लोगों से इस सर्वे में सवाल पूछे गए उसमे से तकरीबन 25 फीसदी ने पीएम मोदी को खारिज किया है। पिछले हफ्ते किए गए सर्वे में शीर्ष के 13 नेताओं में पीएम मोदी की स्वीकार्यता सबसे अधिक है। हालांकि इसी साल जून माह के आंकड़ों पर नजर डालें तो पीएम की स्वीकार्यता 66 फीसदी थी जोकि इस बार बढ़कर 70 फीसदी तक पहुंच गई है। वहीं अगस्त 2019 में पीएम मोदी की स्वीकार्यता 82 फीसदी थी। 

क्या शहीदों को सलामी देते वक्त अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडने ने देखी थी अपनी घड़ी, सामने आया अब सच मॉर्निंग कंसल्ट की रेटिंग पीएम नरेंद्र मोदी- 70 फीसदी लोपेज ओब्राडोर-64 फीसदी मारियो द्राघी- 63 फीसदी एंजेला मर्केल- 52 फीसदी जो बाइडेन- 48 फीसदी स्कॉट मॉरिसन- 48 फीसदी जस्टिन ट्रूडू- 45 फीसदी स्कॉट जॉनसन- 41 फीसदी
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *