राकेश टिकैट ने लगवाए अल्लाहु-अकबर और हर-हर महादेव के नारे लगवाए

मुजफ्फरनगर
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में आयोजित संयुक्त ​किसान मोर्चे की महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने भीड़ से अल्लाहु-अकबर और हर-हर महादेव के नारे लगवाए। राकेश टिकैत ने कहा कि अल्लाहु अकबर और हर-हर महादेव के नारे पहले भी लगते थे और आगे भी लगेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग बांटने का काम करते हैं, दंगे करवाते हैं। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर आज मुजफ्फरनगर के जीआईसी मैदान पर आयोजित विशाल किसान महापंचायत को संबोधित करते हुए राकेश टिकैत ने कहा कि जब तक केंद्र सरकार तीनों कृषि कानूनों को वापस नहीं लेगी किसान आंदोलन जारी रहेगा। हम तब तक घर नहीं जाएंगे और वहां जमीन पर पैर भी नहीं रखेंगे। हमारा आंदोलन फतह होगा और यह देश के जवान और किसान की जीत होगी, तभी घर वापस आएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों से बात ही करना नहीं चाहती है। जब तक सरकार किसानों की मांग नहीं मानेगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा। राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार हम से बात करने को तैयार नहीं है। सरकार ने किसानों से बात करना बंद कर दिया है। उन्होंने कहा कि अब किसानों के मुद्दे ही नहीं उठाने हैं देश के सभी मुद्दो को उठाएंगे। अब यूपी नहीं देश को बचाना है। उन्होंने कहा कि देश का किसान और नौजवान कमजोर नहीं है। उन्होंने केन्द्र सरकार पर निशाना साधते हुए मनमानी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि अब देश की संस्थाएं बेची जा रही है, हम चुप नहीं रहेंगे। उन्होंने कहा कि वे तोड़ने का काम करते हैं तो हम लोगों को जोड़ते हैं। राकेश टिकैत ने कहा कि बड़े-बड़े लोग बैंकों का हजारों करोड़ रुपया लेकर भाग जाते हैं उनका कोई कुछ नहीं कर पाता। उन्होंने कहा कि फसलों का दाम नहीं तो वोट भी नहीं। उन्होंने प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को भी नहीं बख्शा और कहा जनता बाहरी लोगों को अब बदार्स्त नहीं करेगी।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *