नंदकुमार बघेल ने अपने बयान पर खेद जताया

रायपुर
जिस विवादित बयान को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल के खिलाफ ब्राम्हण समाज आक्रोशित हैं,कई थानों में उनके खिलाफ एफआईआर भी हो चुकी है। यहां तक कि मुख्यमंत्री ने इस संदर्भ में दो टूक कह दिया कि कानून से ऊपर कोई भी नहीं है चाहे वह मेरा पिता ही क्यों न हो। इधर सोशल मीडिया में अपने पोस्ट में लिखते हुए नंदकुमार बघेल ने कहा है कि मेरी किसी बात से किसी को आहत हुई है तो मै खेद व्यक्त करता हूं। परंतु मै किसी के खिलाफ नहीं एसटी एससी ओबीसी और अल्प संख्यक लोगों के लिए जेल क्या जान देने के लिए तैयार हूं। जब तक जान है तब तक इनके हक के लिए लड़ते रहूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *