पुरानी बस्ती थाने में हंगामा,मतांतरण की सूचना पर भिड़े

रायपुर
धर्मांतरण के कथित मामले को लेकर पुरानी बस्ती थाने में रविवार को जमकर हंगामा हो गया। बजरंग दल और एबीवीपी के लोग सूचना पाकर काफी बड़ी संख्या में पहुंच गए थे। कुछ देर के लिए सड़क पर मजमा लग गया। इसके बाद पुलिस ने उन्हे दूर तक खदेड़ा,लेकिन वे लगातार नारेबाजी कर रहे थे।

मिली जानकारी के अनुसार भाठागांव के एक इलाके में मतांतरण की सूचना किसी ने थाने में दी थी, जिसके बाद पुरानी बस्ती पुलिस ने वहां के लोगों को बुलाया था। इसी दौरान यहां बजरंग दल और एबीवीपी के लोग पहुंच गए और थाने के अंदर घुसकर हाथापाई कर दी जिससे बवाल मच गया। दोनों पक्ष आमने सामने हो गए। थाना प्रभारी के कक्ष के सामने ही अचानक यह घटना घटित हो गई। इस बीच समुदाय विशेष की कुछ महिलाएं भी पहुंच  गई और उन्होने भी हल्ला मचाना शुरू कर दिया। इस संवेदनशील मामले की जैसे ही जानकारी हुई गंभीरता को देखते हुए पुलिस के आला अधिकारी भी पुलिस थाना पहुंच गए थे। सभी को समझाईश दी जा रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *