आयें, गणेश प्रतिमा बनायें, नि:शुल्क घर ले जायें

भोपाल

ग्रीन गणेश अभियान के तहत एप्को द्वारा जन-सामान्य के लिए 4 से 8 सितम्बर 2021 तक प्रतिदिन दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक पर्यावरण परिसरई- 5 अरेरा कालोनी भोपाल में गणेश प्रतिमा निर्माण का नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। शिविर में प्रतिभागियों को मिट्टी उपलब्ध करवाई जाएगी और वे अपने हाथों से गणेश प्रतिमा का निर्माण कर सकेंगे। प्रतिभागी प्रशिक्षकों की सहायता से निर्मित प्रतिमाओं को अपने साथ नि:शुल्क घर ले जा सकेंगे। शिविर में गणेश प्रतिमा को प्राकृतिक रंगों से सजावट की तकनीक भी सिखाई जाएगी। प्रतिभागी अगामी गणेश चतुर्थी पर पूजन के बाद प्रतिमा का विसर्जन घर पर ही कर सकेंगे।

उल्लेखनीय है कि देश-प्रदेश में गणेश उत्सव हर साल धूम-धाम से मनाया जाता है। पिछले कई सालों से मिट्टी की मूर्तियों के स्थान पर पीओपी की बनी मूर्तियों की स्थापना का प्रचलन हो गया है। पीओपी मूर्तियों के विसर्जन से नदी, तालाबों आदि का जल विषाक्त होता है। इससे पर्यावरणीय समस्याओं के साथ जलीय जीव-जन्तुओं के जीवन पर भी संकट उत्पन हो जाता है। पर्यावरण संरक्षण और जन-जागरूकता के उद्देश्य से प्रतिवर्ष एप्को द्वारा नि:शुल्क गणेश प्रतिमा निर्माण प्रशिक्षण दिया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *