पोला पर्व पर शासकीय अवकाश घोषित करने पुन: उठी माँग

रायपुर
हिन्दू युवा मँच जिला इकाई ने छत्तीसगढ़ प्रदेश के सबसे बड़े पर्वो में से एक पोला पर्व पर शासकीय अवकाश घोषित करने की माँग को लेकर पुन: धयानाकर्षण कराने स्मरण पत्र लिखकर पोला पर्व पर अवकाश घोषित करने की माँग की है.

उक्ताशय की जानकारी देते हुए हिन्दू युवा मँच के जिलाध्यक्ष किशोर माहेश्वरी ने बताया कि, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा वार्षिक कैलेंडर में हरियाली, तीज, आदिवासी दिवस और छठ पर्व पर शासकीय अवकाश घोषित किया गया है। शासन का यह निर्णय सराहनीय और स्वागतेय है। वार्षिक अवकाश के कैलेंडर में छठ पर्व पर भी अवकाश घोषित किया गया है। जबकि यह छत्तीसगढ़ का कोई लोकपर्व या त्योहार भी नहीं है। चूँकि उत्तर प्रदेश और बिहार प्रदेश के नागरिक भी बड़ी सँख्या में छत्तीसगढ़ प्रदेश में निवास करते हैं, जिनका सम्मान करते हुए छठ पर्व पर भी छत्तीसगढ़ शासन द्वारा अवकाश घोषित किया गया है। गत वर्ष भी 6.08.2019 को पोला पर्व पर अवकाश घोषित करने की माँग हिन्दू युवा मँच के द्वारा की गई थी। जब इस वर्ष भी छत्तीसगढ़ शासन ने पोला पर्व को अपने वार्षिक अवकाश के कैलेंडर में स्थान नही दिया तब की स्थिति में 12.08.2021 को पुन: समरण पत्र लिखकर मुख्यमंत्री का धयानाकर्षण कराया गया था। पोला पर्व के पूर्व भी जब छत्तीसगढ़ शासन ने इस पर कोई फैसला नही लिया। तब 2.09.2021 को तीसरी बार पत्र लिखकर पोला त्यौहार पर शासकीय अवकाश घोषित करने की माँग हिन्दू युवा मँच के द्वारा मुख्यमंत्री को पुन: स्मरण कराया गया है। किशोर माहेश्वरी ने आगे कहा है कि, पोला पर्व पर अवकाश घोषित करने हिन्दू युवा मँच पिछले 2 वर्ष से लम्बी लड़ाई लड़ रहा है। हिन्दू युवा मँच ने भरोसा जताया है कि, इस बार उनकी माँग जरूर सुनी जाएगी। उनकी माँग न पूरी होने की स्थिति में यह लड़ाई तब तक निरंतर जारी रहेगी जब तक पोला पर्व पर शासकीय अवकाश की घोषणा नहीं कर देती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *