NSUI प्रदेश अध्यक्ष विपिन वानखेड़े ने की पद छोड़ने का ऐलान

इंदौर
 

दो बार NSUI के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके विपिन वानखेड़े ने अपना पद छोड़ने की घोषणा कर दी है। उन्होंने इंदौर में मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि वह अपने पद से जल्द इस्तीफा देंगे। दिल्ली में कई कार्यकर्ताओं के इंटरव्यू लगातार चल रहे हैं। जल्द राष्ट्रीय नेतृत्व में एक नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा हो सकती है।

विपिन वानखेड़े ने कहा कि हम युवाओं को नया मौका देना चाहते हैं, जिससे आने वाले 2023 में कांग्रेस मजबूती के साथ प्रदेश में आगे आ सके। प्रदेश के युवाओं को कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ा जाए। वानखेड़े के मुताबिक वे पिछले कई सालों से NSUI के प्रदेश अध्यक्ष हैं। यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और कार्यकारणी के घोषणा हो चुकी। साथ ही कई NSUI के कार्यकर्ता को यूथ कांग्रेस में जगह मिल चुकी है। जल्द NSUI के भी नए प्रदेश अध्यक्ष और जिलाध्यक्षों की घोषणा की जाएगी।

बता दे की विपिन वानखेड़े 8 साल पहले NSUI के प्रदेश अध्यक्ष बने थे। विपिन वानखेड़े हाल ही में उपचुनाव में विधायक चुने गए हैं। NSUI में लागू आयु सीमा के अनुसार भी वह 33 साल की उम्र पार कर चुके हैं। आयु सीमा बंधन के हिसाब से अब वह NSUI के सदस्य नहीं रह सकते हैं। हालांकि, विपिन वानखेड़े ने अपने राष्ट्रीय संगठन को बता दिया है कि वह विधायक पद की जिम्मेदारी के कारण संगठन को ज्यादा समय नहीं दे सकते हैं, इसलिए NSUI के भी नए प्रदेश अध्यक्ष जल्द से जल्द चुनाव कराए जाएं। NSUI में चुनाव प्रक्रिया के द्वारा प्रदेश अध्यक्ष का चयन होता है, इसलिए राष्ट्रीय संगठन ही अंतिम फैसला लेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *