मुख्यमंत्री चौहान ने नागौर सड़क हादसे पर दु:ख व्यक्त किया

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजस्थान के नागौर स्थित बालाजी के पास भीषण सड़क हादसे पर दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री चौहान ने ट्वीट किया है कि इस भीषण सड़क दुर्घटना में ग्यारह भाई – बहनों के असमय निधन का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ। दुःख की इस घड़ी में मैं और मध्यप्रदेश के सभी नागरिक शोकाकुल परिवारों के साथ हैं। प्रदेश सरकार की ओर से मृतकों के परिजन को 2-2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जायेगी और घायलों के इलाज का संपूर्ण खर्च सरकार वहन करेगी।

 मुख्यमंत्री चौहान ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने चरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिजन को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *