डीयू के नियमित कॉलेजों के साथ ही SOL में भी दाखिले का विकल्प

नई दिल्ली
दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में स्नातक, परास्नातक, एमफिल-पीएचडी पाठ्यक्रमों में दाखिला के लिए आवेदन प्रक्रिया चरम पर है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 12वीं के परिणाम में 70 हजार से अधिक छात्रों के 95 फीसदी से अधिक अंक आए हैं, जबकि डीयू में भी 70 हजार के पास ही स्नातक की सीटें हैं। ऐसे में इस बार स्नातक की दाखिला प्रकिया की दौड़ अन्य सालों की तुलना में कठिन होने के आसार लगाए जा रहे हैं। ऐसे में बड़ी संख्या में छात्रों को डीयू के नियमित कॉलेजोें में दाखिला से वंचित रहना पड़ सकता है, ऐसे छात्रों के लिए स्नातक पाठ्यक्रम में दाखिला का विकल्प डीयू का ही स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग बन सकता है।

14 विभागों में स्नताक के 6 पाठ्यक्रम
डीयू से संबद्ध स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (एसओएल)हिंदी, अंग्रेजी, कॉमर्स, अर्थशास्त्र, इतिहास, गणित, पयार्वरण अध्ययन विभाग समेत कुल 14 विभाग हैं। इन विभागों के अधीन स्नातक के 6 पाठ्यक्रम संचालित होते हैं। जिसमें बीकॉम, बीकॉम ऑनर्स, बीए ऑनर्स अंग्रेजी, बीए प्रोग्राम, बीए ऑनर्स राजनीतिक विज्ञान, बीए प्रोग्राम गणित हैं। जबकि परास्नातक स्तर पर यह सभी विभाग एमए राजनीतिक विज्ञान, एमकॉम, एमए संस्कृत पाठ्यक्रम संचालित होते हैं। एसओलए में दाखिला के लिए इन पाठ्यक्रम में दाखिला लिया जा सकता है।

सीमित नहीं सीट संख्यां, सितंबर में आवेदन प्रक्रिया शुरु होने की उम्मीद
डीयू में स्नातक पाठ्यक्रमों की तकरीबन 70 हजार सीटें हैं,, लेकिन एसओएल में सीटों की संख्या निर्धारित नहीं है। जितने भी पात्र छात्र दाखिला के लिए आवेदन करते हैं। उन्हें एसओएल दाखिला देता है। वहीं एसओएल दाखिला के लिए अलग से आवेदन प्रक्रिया भी आयोजित करता है। एसओएल से जुड़े सूत्रों के मुताबिक सिंतबर में एसओएल अपने पाठ्यक्रमों में दाखिला के लिए आवेदन प्रकिया शुरु करने जा रहा है। जिसके लिए अभी तारीख निर्धारित नहीं की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *