जशपुर जेल के 21 कैदी हुए कोरोना संक्रमित

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जेलों में अब तक 70 कोरोना के मामले सामने आ चुके हैं और ताजा मामले में अब जशपुर जेल के 21 कैदी भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। जेल प्रशासन ने इन कैदियों को कोविड केयर बैरक में रखा है ताकि दूसरी कैदी इनके संपर्क में न आ सकें। 

जेल प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार जशपुर जिला जेल में 1 कैदी कोरोना संक्रमित मिलने के बाद 46 कैदियों का बुधवार को कोरोना टेस्ट किया गया था जिनमें से 21 कैदियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव के रुप में हुइ है और बाकी कैदी की रिपोर्ट निगेटिव आया है। कोरोना संक्रमित कैदियों को जेल में बनाए गए कोविड केयर बैरक में रखा गया है ताकि दूसरे कैदी उनके संपर्क में न सकें। वहीं जेल प्रशासन ने आशंका जताई है कि जिस एक कैदी में कोरोना के लक्षण पाए गए थे उनके संपर्क में ये कैदी आ गए होंगे। अब तक छत्तीसगढ़ के जेलों में बंद लगभग 70 कैदियों को कोरोना अपनी चपेट में ले चुका है और रायपु और दुर्ग जेलों में 5 कैदियों की इससे मौत भी हो चुकी हैं। इसलिए जेल प्रशासन ने संक्रमित मरीजों के लिए अलग से कोविड बैरक बनवाया है ताकि कोरोना संक्रमित मरीज उनकी चपेट में न आ सकें। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *