AAP नेता संजय सिंह की मुश्किलें बढ़ीं, 5000 करोड़ रुपए का मानहानि नोटिस भेजेगी रश्मि मेटालिक 

लखनऊ
आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह की मुसीबतें बढ़ने वाली है। संजय सिंह ने जिस रश्मि मेटालिक कंपनी पर कई राज्यों में ब्लैक लिस्टेड होने का दावा किया था, अब उसने पलटवार किया है। कंपनी का कहना है कि संजय सिंह या तो अपने किए पर माफी मांगे नहीं तो 5000 करोड़ रुपए की अवमानना की नोटिस झेलने को तैयार रहें। कंपनी ने यह भी चेतावनी दी है कि वह इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगाी और सीबीआई या अन्य जांच एजेंसियों से इस पूरे मामले की जांच कराने की मांग करेगी। कंपनी ने अपने दावे में कहा है कि संजय सिंह ने झूठे तथ्यों एवं गलत दस्तावेजों के आधार पर कंपनी का नाम खराब किया है। 

कम्पनी ने यह भी कहा है कि संजय सिंह ने उस बात का जिक्र क्यों नहीं किया कि रश्मि मेटालिक ने दिल्ली सरकार के साथ भी मिलकर काम किया था। तब उनको वहां खामियां क्यों नहीं नजर आयीं। कम्पनी ने कहा कि वह सार्वजनिक तौर पर माफी मांगे और जो भी वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर जारी किए हैं उसे डिलिट करें। कंपनी के निदेशक सुदाम मित्रा ने संजय सिंह के प्रेस कांफ्रेस का हवाला देते हुए कहा है कि रश्मि मेटालिक कंपनी के बारे में उनके प्रतिद्वंदियों ने उनको गलत और फर्जी दस्तावेज मुहैया कराए जिनके आधार पर उन्होंने यह दावा किया था। 

 मित्रा ने दावा किया है कि कंपनी दिल्ली सरकार के जल बोर्ड के साथ भी मिलकर काम कर रही है। लेकिन संजय सिंह ने अपनी प्रेस कांफ्रेंस में इसका कोई भी जिक्र नहीं किया है। शायद ऐसा उन्होंने इसलिए नहीं किया क्योंकि वह जिस पार्टी से ताल्लुक रखते हैं वहां उनकी ही सरकार चल रही है। डायरेक्टर ने कहा कि इस मामले को लेकर वह सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे और पूरे मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग करेंगे कि संजय सिंह को यह फर्जी दस्तावेज किसने मुहैया कराए। सिंह ने केवल राजनीतिक लाभ के लिए और हमारे प्रतिद्वंदियों ने निजि लाभ के लिए यह खेल खेला है। 

यूपी के जलशक्ति मंत्री ने भी संजय सिंह को भेजा नोटिस उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह को मानहानि का नोटिस भेजा है। जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह की तरफ से नोटिस भेजने वाले अधिवक्ता एडवोकेट प्रशांत सिंह अटल ने बताया कि मंत्री महेंद्र सिंह के विरुद्ध संजय सिंह ने जो अनर्गल आरोप लगाए थे, उसके चलते हमने सांसद संजय सिंह को मानहानि का नोटिस भेजा है। बता दें कि बीते मंगलवार को बीजेपी हरैया विधायक अजय सिंह ने आप सांसद संजय सिंह पर जालसाजी के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। नोटिस में लिखीं ये बातें नोटिस में लिखा गया कि प्रेस वार्ता के दौरान संजय सिंह ने बयान दिया कि योगी बाबा और 40 चोर की सरकार चल रही है। भ्रष्टाचार का खेल देखकर नटवरलाल भी शर्मा जाए। यह घोटाले आदित्यनाथ सरकार के सबसे करीबी मंत्री की देखरेख एवं निगरानी में हो रहा है। जल जीवन मिशन में 30 हजार करोड़ का घोटाला हुआ है। हजारों करोड़ की पाइप सप्लाई का ठेका ब्लैक लिस्टेड कंपनी को दिया गया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *