चीन के 6 राज्यों में कोरोना विस्फोट से हड़कंप, लगेगा लॉकडाउन?

बीजिंग
दुनिया में कोरोना वायरस फैलाकर चैन की नींद सोने वाले चीन में पहली बार बड़े पैमाने पर कोरोना संक्रमण फैल गया है। रिपोर्ट आ रही है कि चीन के 6 राज्यों में बहुत बड़े स्तर पर कोरोना विस्फोट हुआ है और सैकड़ों मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चीन की राजधानी बीजिंग में भी कोरोना वायरस के नये मरीज मिले हैं और माना जा रहा है कि बहुत जल्द पूरे चीन में लॉकडाउन लगाया जा सकता है। चीन की सरकारी मीडिया ने भी कबूल कर लिया है कि चीन की राजधानी बीजिंग समेत 6 प्रांतों में कोरोना वायरस के सैकड़ों नये मामले मामले मिले हैं और सभी केस डेल्टा वेरिएंट के हैं, जिसके बाद आशंका जताई जा रही है कि पहली बार पूरे चीन में सख्त लॉकडाउन लगाया जा सकता है।
 
कोरोना वायरस की उत्पत्ति के बाद पहली बार ऐसा हुआ है, जब चीन में कोरोना वायरस का विस्फोट इस स्तर पर हुआ है और शुक्रवार को चीन में लाखों लोग लॉकडाउन में थे। चीन की सरकारी मीडिया के मुताबिक चीन में भयानक स्तर पर कोरोना वायरस के नये मामले मिले हैं और सबसे चिंता की बात ये है कि नये मामले अब अलग अलग प्रांतों से मिल रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक राजधानी बीजिंग समेत चीन के 6 प्रांत और 2 म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन में शुक्रवार को 200 से ज्यादा कोरोना के मामले मिले हैं। वहीं, चीन पर नजर रखने वाले सूत्रों का कहना है कि चीन की सरकार ने गलत आंकड़ा जारी किया है और नये मामलों की संख्या एक हजार से ज्यादा है।
 
चीन के सरकारी न्यूज  ने दावा किया है कि चीन के जिआंगसु प्रांत की राजधानी नानजिंग, जहां चीन का सबसे व्यस्ततम एयरपोर्ट है, वहां से चीन में दोबारा कोरोना संक्रमण फैला है। इसके साथ ही चीन की सरकार ने पुष्टि कर दी है कि चीन में कोरोना वायरस का डेल्टा वेरिएंट भी फैल रहा है।  रिपोर्ट में कहा है कि रूस से आए एक फ्लाइट में सफाई करते वक्त एक सफाई कर्मचारी वायरस की चपेट में आ गया था। रिपोर्ट में कहा गया है कि 6 राज्यों के 15 शहरों में कोरोना वायरस के नये मामले मिले हैं। बताया जा रहा है कि इन 6 राज्यों में वायरस संक्रमण के सैकड़ों मामले मिले हैं, जिसने चीन की सरकार को परेशान करना शुरू कर दिया है।
 
रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना वायरस संक्रमण तेजी से फैलने की वजह से नानजिंग शहर में सख्ती बढ़ा दी गई है और एक तरह से शहर में लॉकडाउन लगा दिया गया है और लाखों लोग अपने अपने घरों में कैद हैं। वहीं, चीनी मीडिया के मुताबिक राजधानी बीजिंग में रहने वाले 41 हजार लोगों को घरों में ही रहने की हिदायत दी गई है। हालांकि, सरकारी मीडिया ने सिर्फ 206 नये मामलों का जिक्र किया है, लेकिन जमीनी हकीकत काफी अलग है। रिपोर्ट के मुताबिक नानजिंग समेत कई शहरों में सैकड़ों लोगों को अस्पतालों के बाहर लंबी लंबी कतारों में कोरोना संक्रमण टेस्ट करवाते हुए देखा गया है। वहीं, रिपोर्ट ये भी है कि अस्पतालों में सैकड़ों मरीज को भर्ती किया गया है। ऐसे में माना जा रहा है कि चीन की सरकार बेहद सख्त रवैया अपनाते हुए पूरे देश में लॉकडाउन लगा सकती है। चीन की सरकार के आंकड़े इसलिए भी संदिग्ध हैं, क्योंकि सिर्फ नानजिंग में 184 मामले रिकॉर्ड किए गये हैं, जबकि खुद चीन की सरकार ने 6 प्रांतों के 15 शहरों में डेल्टा वेरिएंट के मरीजों की मिलने की पुष्टि की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *