यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी, 10वीं में 99.52 और 12वीं 97.88 फीसदी बच्चे पास
नई दिल्ली
यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परिणाम आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in व upresults.nic.in के अलावा livehindustan.com पर भी चेक कर सकते हैं। 10वीं में 99.52 फीसदी और 12वीं में 97.88 फीसदी बच्चे पास हुए हैं। कोरोना संक्रमण के कारण यूपी बोर्ड ने बिना परीक्षा के पहली बार रिजल्ट निकाला है। इस साल राज्य में कक्षा 10वीं, 12 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए 56,03,813 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था। इनमें 29,94,312 कक्षा 12वीं के छात्र हैं और 26,09,501 कक्षा 10वीं के छात्र हैं।
