एनी डेस्क ऐप डाउनडोल करवा उड़ा लिया 90 हजार
रायपुर
ठगी करने के लिए ठग आज कल नये-नये तरीकों का इस्तेमाल करने लग गए और लोग इसके झांसे में आ भी जा रहे है। ताजा मामले में ठग ने एनी डेस्क एप डाउनलोड करवाया उसके खाते से 90 हजार रुपये गायब कर दिए।
औद्योगिक क्षेत्र के रहने वाले नंदकिशोर मेहता को ठगराज का फोन आया और उसने फोन पे में 399 रुपये कैश बैक मिलने का झांसा दिया। जिसके जाल में वह फंस गया और ठगराज ने मेहता के मोबाइल में एनीडेस्क ऐप डाउनलोड करवाया और दो बार उसके बैंक खाते से 90 हजार रुपये निकाल लिए। खाते से पैसा कटने के बाद भी जब 399 रुपये का कैश बैक नहीं आया तब उसे ठगी का अहसास हुआ और उसने उरला थाने पहुंचकर ठगराज के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। फिलहाल पुलिस ने मेहता की रिपोर्ट पर ठगराज के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
