मवाना में दिल्ली की तर्ज पर बनाए जाएंगे तीन यात्री शेड

 मेरठ 
नगर पालिका बोर्ड बैठक मंगलवार को दोपहर बाद तीन बजे पालिका के आरओ वाटर प्लांट के ऊपर सभाकक्ष में हुई। इसमें 3.15 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को हरी झंडी दी। इस बोर्ड बैठक में तीन मुख्य स्थानों पर दिल्ली जैसे यात्री शेड बनाने और ढिकौली में मुख्य स्थान पर तिरंगा लगाने समेत अनेक कार्यों को स्वीकृति दी गई।

बैठक की अध्यक्षता चेयरमैन मोहम्मद अय्यूब और संचालन अधिशासी अधिकारी सुनील सिंह ने किया। पालिका बोर्ड बैठक में सबसे पहले नगर के विभिन्न स्थानों पर तिरंगा लगवाने का प्रस्ताव रखा गया। ढिकौली कालोनी में 101 फुट ऊंचा, 20 फुट लंबा और 20 फुट चौड़ा तिरंगा लगाने का प्रस्ताव पास किया गया। इस पर करीब 10.50 लाख रुपये खर्च आने का अनुमान है। तिरंगा दूसरे स्थानों पर भी लगाया जा सकता है लेकिन स्थान विवादित नहीं होना चाहिये। इसके अलावा नगर में रोडवेज बस स्टैंड, थाना स्टैंड और मवाना पुलिस चौकी पर तीन यात्री शेड बनाने का प्रस्ताव पारित कर दिया गया। एक यात्री शेड बनाने पर 6.50 लाख रुपये का खर्च आएगा। नगर में यात्री शेड दिल्ली में लगे हुए यात्री शेड की तर्ज पर ही बनेंगे। साथ ही प्रत्येक वार्ड में हाई मास्क लाइट लगाने का कार्य किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *