खून से लथपथ थाने आकर बदमाश ने दी अपने ऊपर हुए हमले की जानकारी, अस्पताल पहुंचे से पहले मौत
रायपुर
सोमवार की रात में शहर के मुख्य बाजार में एक बदमाश पर विवाद को लेकर हमला हो गया, घायल बदमाश ने थाने पहुंचकर स्वंय पर हुए हमले की जानकारी दी। पुलिस जब तक जवान को लेकर अस्पताल पहुंच पाती उसकी सांसे थम चुकी थी। पूरी घटना की रिकार्डिंग वहां मौजूद दुकान के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गोलबाजार पुलिस थाने द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मृतक टिकरापारा क्षेत्र के मारवाड़ी श्मशानघाट का निवासी भोला तांडी है। वह पुराना जेबकतरा है और उसके खिलाफ थाने में मामले भी दर्ज है। भोला नशे का भी आदी था। वह थीनर का नशा करता था और अपने साथी के साथ वह थीनर लेने ही स्टेशनरी लाईन में पहुंचा था। उसी दौरान कुछ लड़कों के साथ उसका विवाद हो गया और लड़कों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। किसी तरह वह उनके चुंगल से भागकर गोलबाजार थाना पहुंचा और अपने साथ हुई घटना की आपबीती सुनाई। पुलिस उसे इलाज के लिये अस्पताल ले गई जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस पूरी घटना को उस समय वहां माजूद दुकानदारों ने देख और पूरा वाक्या वहां लगे हुए सीसी कैमरे में रेकार्ड हो गया। पुलिस अब सीसीटीवी की मदद से अज्ञात आरोपियों की खोजबीन में जुट गई है।
