आतंकवाद विरोधी दिवस परकलेक्टर ने अधिकारी-कर्मचारियों को दिलाई शपथ
जांजगीर-चांपा। कलेक्टर यशवंत कुमार ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि और आतंकवाद विरोधी दिवस पर कलेक्टर कार्यालय में प्रशासनिक और विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों को आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करने की शपथ दिलाई। कलेक्टर ने अधिकारी-कर्मचारियों को देश की अंहिसा एवं सहनशीलता की परम्परा में दृढ़ विश्वास रखने तथा सभी प्रकार के आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करने, मानव जाति के सभी वर्गों के बीच शांति, सामाजिक सद्भाव तथा सूझबूझ कायम करने और मानव जीवन मूल्यों को खतरा पहुंचाने वाली तथा विघटनकारी शक्तियों से लड?े की शपथ दिलाई। इस दौरान अपर कलेक्टर लीना कोसम, संयुक्त कलेक्टर सचित भूतड़ा, डिप्टी कलेक्टर अनुपम तिवारी, रामकृपाल, एसएस पैकरा सहित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
