Raj Kundra के पुराने ट्वीट पढ़कर भड़के लोग, माता सीता के लिए किया था आपत्तिजनक पोस्ट 

मुंबई
बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा शिल्पा शेट्टी से शादी के बाद चर्चा में आए उनके पति राज कुंद्रा इन दिनों सलाखों के पीछे हैं। राज कुंद्रा पर आरोप लगे हैं कि वह पॉर्न फिल्मों को बनाते और एक पेड मोबाइल ऐप पर उन्हें रिलीज करते थे। इस मामले में सोमवार देर रात मुंबई क्राइम ब्रांच ने राज को गिरफ्तार किया और आज उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। बॉलीवुड में एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी बहुत बड़ा नाम हैं लेकिन उनके पति राज कुंद्रा भी किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं है। राज कुंद्रा का नाम इससे पहले भी कई बार विवादों में आ चुका है। 

आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग से भी जुड़ा नाम मशहूर बिजनेसमैन राज कुंद्रा साल 2013 में आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग को लेकर काफी विवादों में रहे थे, उस समय ऐसा लग रहा था कि दिल्ली पुलिस कभी भी उन्हें गिरफ्तार कर सकती है। अब पॉर्न फिल्म इंडस्ट्री से राज कुंद्रा के कनेक्शन के बाद सोशल मीडिया पर उनके कई पुराने कंट्रोवर्शियल ट्वीट भी वायरल हो रहे हैं। इन ट्वीट्स में राज ने कुछ ऐसी बातें लिखी थीं, जिस पर लोगों की भावनाओं को आहत करने के भी आरोप लगे थे। 

 'न्यूड लड़की को देख हैरान हो गए न्यूटन…' राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद उनका एक पुराना ट्वीट काफी वायरल हो रहा है जिसमें वह न्यूटन को लेकर विवादित बात लिखते नजर आए। अप्रैल 2012 में किए गए इस ट्वीट में राज कुंद्रा ने लिखा, 'आखिर एक नंगी लड़की को देख कर न्यूटन हैरान क्यों हो गए थे? सोचिए। क्योंकि एक चीज ऊपर की तरफ बढ़ने लगी थी, जो गुरुत्वाकर्षण के नियम के खिलाफ है।' सोशल मीडिया यूजर्स अब इस ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर कर राज कुंद्रा को ट्रोल कर रहे हैं।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *