संचालक एनएचएम ने कोविड-19 टीकाकरण 12 और 14 जुलाई के संबंध में दिये निर्देश

भोपाल

संचालक एनएचएम (टीकाकरण) डॉ. संतोष शुक्ला ने कोविड-19 टीकाकरण के 12 और 14 जुलाई के संबंध में मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी और जिला टीकाकरण अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये हैं। जिन जिलों के पास 12 जुलाई को वैक्सीन शेष रहेगी, वह तदनुसार सत्र आयोजित करें। अन्य जिले गर्भवती माताओं के कोविड टीकाकरण हेतु भारत शासन से प्राप्त आपरेशनल गाईडलाइन का प्रशिक्षण 12 और 14 जुलाई के बीच आयोजित करें। बीएमओ, बीपीएम, बीसीएम, बीई, सीडीपीओ, आईसीडीएस को प्रशिक्षण दिया जाये। कोल्ड चेन उपकरणों और वैक्सीन वाहन का मेंटेनेंस का कार्य भी किया जाये। एनएचएम संचालक ने बताया कि 13 जुलाई 2021 को नियमित टीकाकरण के सत्र आयोजित होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *