टीकाकरण के प्रति बढ़ रहा लोगों का रूझान, लेकिन कम नहीं हुई वैक्सीनेशन की कतारें

भोपाल
कोरोना के संक्रमण की तीसरी लहर आने की संभावना के बीच टीकाकरण को लेकर लोगों का उत्साह तेजी से बढ़ रहा है। अब तक शहर के 22 केन्द्रों पर 18 + को टीके लगाए जा रहे थे। आज शहर के 49 केन्द्रों पर 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का वैक्सीनेशन किया जा रहा है। वहीं 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को 52 केन्द्रों पर टीके लगाए जा रहे हैं। सेंटर्स बढ़ने के बावजूद भीड़ कम नहीं हो रही है। 18 प्लस का पहले से स्लॉट बुक करने पर ही टीकाकरण किया जा रहा है। वहीं 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का आॅनस्पॉट टीकाकरण किया जा रहा है। इस कारण टीकाकरण केन्द्रों पर लंबी-लंबी कतारें लगी हुर्इं हैं।

आज राजधानी में कुल 101 केन्द्रों पर टीकाकरण किया जा रहा है। इनमें 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों को 49 केन्द्रों पर टीके लग रहे हैं। 18+ को 16 केन्द्रों पर कोविशील्ड़ और 33 केन्द्रों पर कोवैक्सीन लगाई जा रही है। 52 केन्द्रों पर 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। इनमें 19 केन्द्रों पर कोवैक्सीन के सिर्फ सेकेण्ड डोज लगाए जा रहे हैं। बिना स्लॉट बुक कर पहुंचे बुजुर्गों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई टीकाकरण केन्द्रों पर धूप में बुजुर्गों को घंटों खडे रहना पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *