नारी का सम्मान जहाँ, संस्कृति का उत्थान वहाँ – डॉ. मिश्रा

भोपाल

गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने शनिवार को वृन्दावन धाम में भवन संनिर्माण एवं अन्य कर्मकार मंडल की विवाह सहायता योजना अंतर्गत 101 कन्याओं को विवाह सहायता के रूप में 51 लाख 51 हजार रूपये की राशि वितरित की। उन्होंने समारोह को संबोघित करते हुए कहा कि संस्कृति का उत्थान वहीं होता हैं, जहाँ नारी का सम्मान होता है। डॉ. मिश्रा ने कहा कि कन्याओं के विवाह के लिए सहायता कर सरकार ने अपना फर्ज निभाया है। उन्होंने बताया कि अभी प्रथम चरण में 101 कन्याओं को विवाह सहायता राशि भेंट की गई है। जिले में इस योजना के तहत 13 सौ प्रकरण चिन्हांकित किए गए हैं।

गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा कि प्रदेश की शिवराज सरकार बनने के तत्काल बाद राज्य सरकार ने महिलाओं एवं कन्याओं के हित में कन्यादान योजना शुरू करने का निर्णय लिया। सरकार ने लाड़ली लक्ष्मी जैसी अनूठी योजना शुरू की। इस योजना की सफलता को देखते हुए देश के कई राज्यों द्वारा भी अपनाया गया।

डॉ. मिश्रा ने कहा कि सरकार ने नगरीय निकायों और पंचायतों में महिलाओं के लिए  33 प्रतिशत पद आरक्षित किए है। इसी का परिणाम है कि जिला पंचायत दतिया का अध्यक्ष पद महिला के लिए आरक्षित हुआ। डॉ. मिश्रा ने कहा कि शिक्षा विभाग एवं पुलिस विभाग में भी आरक्षण की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि राज्य एवं केन्द्र सरकार महिलाओं एवं बेटियों के हित में ऐतिहासिक निर्णय ले कर पूर्ण कर रही है।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक डॉ. आशाराम अहिरवार, पूर्व विधायक प्रदीप अग्रवाल, विपिन गोस्वामी, श्रीमती रजनी प्रजापति, श्रीमती रीता यादव ,श्रीमती माला टिलवानी, श्रीमती ऊषा शुक्ला सहित अन्य जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *