फेसबुक पर दोस्ती और फिर प्यार, प्रेमी के लिए नाबालिग छात्रा ने छोड़ा घर 

 अलीगढ़ 
हाथरस के एक बैंककर्मी व बरेली की नाबालिग छात्रा के बीच फेसबुक पर फ्रेंडशिप हो गई। देखते ही देखते दोस्ती एक साल में इतनी बढ़ गई कि दोनों ने घर से भागने तक की कसम खा ली। दोनों शुक्रवार को अलीगढ़ बस स्टैंड पर पहुंचे तो पुलिस ने शक होने पर दोनों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में परत खुलती गई और पुलिस दोनों को थाने ले गई। देर रात बरेली पुलिस भी अलीगढ़ आ गई। 

यह मामला शुक्रवार दोपहर का है। गांधी पार्क बस स्टैंड पर एक युवक व किशोरी घूम रहे थे। वह काफी देर तक इधर उधर घूमते रहे तो स्थानीय पुलिस को शक हुआ और दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पहले तो युवक ने पुलिस पर हावी होने का प्रयास किया। अपना परिचय देते हुए बताया कि वह हाथरस के बैंक में नौकरी करता है। लड़की उसकी दोस्त है। 

इसके बाद जब किशोरी से पूछताछ की गई तो वह घबरा गई। वह पुलिस के दो सवालों में ही उलझ गई और सच्चाई उगलती गई। किशोरी ने पुलिस को बताया कि वह बरेली में कक्षा बारहवीं की छात्रा है। युवक हाथरस के बैंक में नौकरी करता है। दोनों की एक साल पहले फेसबुक के जरिए दोस्ती हुई थी। अब दोनों ने घर छोड़कर भागने की योजना बनायी थी। इसी के चलते युवक ने उसको बरेली से अलीगढ़ बुला लिया था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *