प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां शुरू, इन चिह्नों पर लड़ेंगे प्रतिनिधि, गाइडलाइन जारी

समस्तीपुर
पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां शुरू हो गई है। जिले में दस चरणों में पंचायत चुनाव कराया जाएगा। एक सप्ताह के अंदर जिले में ईवीएम भी उपलब्ध हो जाएगा। इसके बाद एफएलसी का कार्य शुरू करा दिया जाएगा। एफएलसी के बाद ही चुनाव प्रक्रिया में इसका उपयोग किया जाना है। आयोग की ओर से एक गाइडलाइन जिले में भेजी गई है। इसके तहत सामाजिक दूरी, स्वच्छता व अन्य नियमों का अनुसरण करते हुए मुक्कमल तैयारी करने को कहा गया है। चुनाव में खड़े होने वाले प्रत्याशियों के लिए भी चुनाव चिह्न का निर्धारण कर दिया गया है। 

मुखिया पद के प्रत्याशी मोर, गाजर, बाल्टी और कुंआ के सहारे चुनावी मैदान में रहेंगे। तो जिला परिषद सदस्य पतंग, लेडी पर्स, लेटर बॉक्स सहित अन्य चुनाव चिन्ह के सहारे चुनाव लड़ेंगे। आयोग की ओर से मुखिया सहित सभी छह पदों के लिए चुनाव चिन्ह का निर्धारण कर दिया है।  

मुखिया पद के लिए 36 चुनाव चिन्ह तय 
ग्राम पंचायत के मुखिया पद के लिए चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के लिए मोतियों की माला, ढोलक, कलम और दावात, टेंपू, पुल,बैगन, ब्रश, चिमनी, कैमरा, मोमबत्तियां, काठगाड़ी, ब्लैक बोर्ड, गाजर, बाल्टी, मोर, हंसिया, जग, केतली, कुंआ, सेव, डीजल पंप, टॉफी, छड़ी, मोबाईल, सीटी, चुड़यिां, टोकरी, जंजीर, टेलीविजन, ऊंट, किताब, तोता, वायुयान, उगता हुआ सूरज, खजूर का पेड़ व पपीता चुनाव चिन्ह के रुप में निर्धारित किया गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *