डा. नवनीत सहगल की अध्यक्षता में UP हैण्डीक्राफ्ट के निदेशक मण्डल की 196 वीं बैठक

लखनऊ
अपर मुख्य सचिव, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, डा0 नवनीत सहगल की अध्यक्षता में आयोजित यू0पी0 हैण्डीक्राफ्ट डेवलपमंेट एण्ड मार्केटिंग कारपोरेशन लिमिटेड के निदेशक मण्डल की 196 वीं बैठक में निगम के वित्तीय वर्ष 2021-22 के बजट प्रस्ताव को विचार-विमर्श के उपरान्त पारित कर दिया गया है। बजट प्रस्ताव में वर्तमान वित्तीय वर्ष में वाणिज्यिक कार्य योजना के अन्तर्गत सभी प्रदर्शन कक्षों एवं प्रशाखाओं की बिक्री एवं अन्य क्रियाकलापों के लक्ष्यों के सापेक्ष 382.76 लाख रुपये की कुल आय प्राप्ति का निर्धारण किया गया।
      
अपर मुख्य सचिव ने कहा कि निगम के वाणिज्यिक कार्ययोजना से प्राप्त होने वाली कुल आय के सापेक्ष इस वित्तीय वर्ष में 342.76 लाख रुपये के निर्धारित व्यय होने से निगम को लगभग 40 लाख रुपये का लाभ प्राप्त होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि निगम के कर्मचारियों को जुलाई, 2018 से जुलाई 2019 तक के मंहगाई भत्ते के भुगतान शीघ्र किया जायेगा। साथ ही सेवानिवृत्त कार्मिंकों के सभी देयकों का भुगतान प्राथमिकता से किया जाय तथा इसके सभी लम्बित मामलों को एक महीने के भीतर निस्तारित किया जाय।
      
बैठक में एक जिला-एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना के तहत चिन्हित उत्पादों की आॅनलाइन मार्केटिंग हेतु मूल्य निर्धारण के लिए पांच सदस्यीय समिति का गठन किया गया। यह समिति ओडीओपी उत्पाद से जुड़े  कारीगरों को आमंत्रित कर तथा संबंधित जिले के उपायुक्त उद्योग एवं ई0 एण्ड वाई0 के जोनल कन्सलटेंट का सहयोग प्राप्त करके ओडीओपी उत्पादों की क्रय एवं बिक्री, छूट आदि का निर्धारण करेगी।  उन्होंने कहा कि कानपुर स्थित निगम के गंगोत्री प्रदर्शन कक्ष का संचालन शुरू हो गया है। उन्हांेने निर्देशित किया कि देश अन्य राज्यों में  प्रस्तावित गंगोत्री प्रदर्शन कक्ष को ओडीओपी प्रदर्शन कक्ष के रूप में विकसित करने हेतु शीघ्र कार्यवाही की जाय।
      
बैठक में प्रबंध निदेशक, उ0प्र0 हस्तशिल्प विकास एवं विपणन निगम, प्रदीप कुमार सहित निदेशक मण्डल के अन्य सदस्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *