किसानों को खाद-बीज के लिए दिक्कत न हो:डॉ. टेकाम
रायपुर
सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने राज्य में हो रही अच्छी बारिश और खरीफ फसलों की बुआई में मद्देनजर सोसायटियों में खाद-बीज की पर्याप्त मात्रा का भण्डारण सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों दिए हैं। उन्होंने कहा है कि खरीफ की बुआई जोर पकड?े लगी है। इसको देखते हुए किसान खाद का उठाव तेजी से करने लगे है। समितियों में सभी प्रकार के रासायनिक उर्वरकों एवं खरीफ फसलों के बीज का सतत् भण्डारण सुनिश्चित करें ताकि किसानों को किसी भी तरह की दिक्कत न हो।
सहकारिता मंत्री डॉ. टेकाम मंत्रालय में सहकारिता विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर खाद-बीज के भण्डारण एवं वितरण की स्थिति की समीक्षा कर रहे थे। समीक्षा बैठक में विशेष सचिव सहकारिता एव पंजीयक सहकारी संस्थाएं हिमशिखर गुप्ता, मार्कफेड के प्रबंध संचालक सुश्री किरण कौशल, अपेक्स बैंक के प्रबंध संचालक के.एन.कान्डे, ओएसडी अविनाशवास्तव उपस्थिति थे। बैठक में अपर पंजीयक, संयुक्त पंजीयक, उप पंजीयक तथा सहायक पंजीयक, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंकों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी वर्चुअल रूप से शामिल हुए।
