बिहार बोर्ड इंटर एडमिशन 2021 : इंटर में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की तारीख बढ़ी
पटना
बिहार बोर्ड ने इंटर में नामांकन के लिए आवेदन तिथि बढ़ा दी है। छात्र सत्र 2021-23 के लिए तीन जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पहले आवेदन की तिथि 19 से 28 जून तक निर्धारित थी। लेकिन छात्रहित में बिहार बोर्ड ने तिथि बढ़ाई है। छात्र आवेदन वेबसाइट www.ofssbihar.in पर करेंगे। बोर्ड ने सारी जानकारी वेबसाइट पर डाल दी है।
बोर्ड ने विद्यार्थियों को निर्देश दिया है कि ओएफएसएस वेबसाइट पर सामान्य प्रोस्पेक्टस पढ़ कर आवेदन भरें। आवेदन में किसी तरह की त्रुटि होने पर इसकी पूरी जिम्मेवारी विद्यार्थी की होगी। छात्रों को ऑफलाइन आवेदन भरने का मौका नहीं दिया जाएगा।
संक्रमण से बचने को छात्र वसुधा केंद्र, साइबर कैफे या जिला निबंधन सह परामर्श केंद्र पर जाने की बजाय खुद से ऑनलाइन आवेदन भर रहे हैं। बोर्ड की मानें तो सीबीएसई और आईसीएसई के विद्यार्थियों का परीक्षाफल जुलाई में घोषित किया जाएगा। ऐसे में सीबीएसई और आईसीएसई के रिजल्ट के बाद छात्रों को फॉर्म भरने के लिए अलग से मौका दिया जाएगा। बोर्ड द्वारा जारी प्रथम चयन सूची में सीबीएसई और आईसीएसई के छात्र भी शामिल होंगे।
