वृद्धाश्रम में भारत स्काउट एवं गाइड ने वृद्ध महिलाओं को भेंट की साडि?ां

रायपुर। अपने सामाजिक दायित्वों के तहत भारत एवं स्काउट गाइड द्वारा वृद्धाश्रम में निवासरत वृद्ध महिलाओं को साडिय़ां और बच्चों को मिठाई प्रदान की गई। यह जानकारी भारत स्काउट एवं गाइड ऋषभ शुक्ला ने दी।

उन्होंने बताया कि भारत स्काउट एवं गाइड के राज्य उपाध्यक्ष पंकज शर्मा,सुरेश शुक्ला व जिला मुख्य आयुक्त श्री अजय तिवारी के नेतृत्व में वहां निवासरत महिलाओं को साडियां व मिठाई प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि भारत स्काउट एवं गाइड द्वारा समय-समय पर इसी प्रकार से बेसहारा लोगों की मदद की जाती है। इस अवसर पर भारत स्काउट एव गाइड के सदस्य मृत्युजंय शुक्ला ,देवा यादव,ऋषभ शुक्ला व संजय शर्मा भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *