कर्नाटक सीडी कांड में फंसा बीजेपी विधायक ने कहा-मैं किसी भी कीमत पर कांग्रेस में नहीं जाऊंगा 

बेंगलुरु
कर्नाटक सेक्स सीडी कांड के लपेटे में आए कर्नाटक के पूर्व जल संसाधन मंत्री रमेश जारकीहोली शुक्रवार को महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और सीनियर लीडर देवेंद्र फडणवीस से मिले। देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात के बाद रमेश जारकीहोली ने कहा कि, मुझे दोबारा मंत्री बनने में कोई दिलचस्पी नहीं है। देवेंद्र फडणवीस मेरे गॉडफादर हैं, इसलिए मैं उनसे मिला। आरएसएस और बीजेपी ने मुझे जो सम्मान दिया वह मुझे कांग्रेस में 20 साल तक नहीं मिला। कांग्रेस डूबती नाव है, मैं इसमें दोबारा शामिल होने के बारे में सोचता भी नहीं। उन्होंने कहा कि मैंने अपने विधायक पद से इस्तीफा देने का फैसला किया था, लेकिन वरिष्ठों और शुभचिंतकों के सुझाव के बाद मैं कुछ देर के लिए रुक गया। मैं अब खुलकर नहीं बोल सकता, खुश नहीं था इसलिए मैंने (इस्तीफा देने का) फैसला किया, मैं राजनीति से इस्तीफा दे दूंगा, लेकिन जल्द नहीं। उनके मुताबिक, बीजेपी और आरएसएस ने मुझे सम्मान दिया। 

बीजेपी विधायक ने कहा कि, मैं किसी भी कीमत पर कांग्रेस में नहीं जाऊंगा, भले ही वह मुझे मुख्यमंत्री पद का प्रस्ताव दे। अगर मैं इस्तीफा भी दे दूं तो मैं बीजेपी में रहूंगा। कल किसी ने मुझसे कहा था कि वे मुझे कांग्रेस में ले जाएंगे, मैं इसके बारे में सोचता भी नहीं। इससे पहले पूर्व मंत्री और भाजपा नेता रमेश जारकीहोली ने कहा था कि वह कर्नाटक की विधानसभा से इस्तीफा देने पर विचार कर रहे हैं। वह पार्टी से निराश है, लेकिन विवरण का खुलासा नहीं करेंगे। 

मुझे नहीं पता कि यह खबर मीडिया में कैसे लीक हो गई। लेकिन दोस्तों, शुभचिंतकों और वरिष्ठ नेताओं की सलाह के बाद, मैंने इस विचार को छोड़ दिया है। वह अंतिम निर्णय लेंगे और 8-10 दिनों के बाद इस मुद्दे पर विस्तार से बात करेंगे। कुछ तकनीकी समस्याएं और कानूनी बाधाएं हैं, जिन पर सार्वजनिक रूप से चर्चा नहीं की जा सकती है।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *