ग्राम बोरिया में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की हत्या

झाबुआ
 जिले के झकनावदा से लगे ग्राम बोरिया स्थित रामदेव जी मंदिर के पास एक झोपड़ी में निवासरत पागलिया डामोर उम्र 50 वर्ष, फुंदीबाई डामोर उम्र 42 वर्ष, कन्या डामोर 12 वर्ष की कुछ अज्ञात लोगों ने 24 व 25 जून की मध्य रात्रि में घर के अंदर घुसकर धारदार हथियार से हत्या कर दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी।

बताया जा रहा है कि पागलिया पहाड़ी स्थित रामदेव जी मंदिर की पूजा-अर्चना तथा 7 बीघा खेती कर अपना व परिवार का भरण पोषण कर रहा था। कन्या के पिता दिलीप की मृत्यु होने के बाद वह अपने दादा-दादी के साथ ही रहती थी। 25 जून को सुबह ग्राम झकनावदा से 1 किलोमीटर दूर ग्राम बोरिया के रामदेव जी मंदिर स्थित घाटी पर एक कच्चे मकान से 03 शव एक साथ मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

जिसकी सूचना मिलते ही झकनावदा चौकी प्रभारी मय स्टाफ के, रायपुरिया थाना प्रभारी तेजमल पंवार, पेटलावद एसडीओपी सोनू डावर, झाबुआ पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता, फॉरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. आरएस मुजालदार, फिंगरप्रिंट अधिकारी जीएस रावत झाबुआ, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वास्केल, डाॅग स्क्वाड टीम ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया।

घटना स्थल को देखकर ही पता चलता है कि वारदात को अंजाम देने वालों ने बड़े ही जघन्य तरीके से पत्थर से कुचल कर तिहरे हत्याकांड को अंजाम दिया है। पुलिस अभी भी मामले में प्रथम दृष्टया पारिवारिक जमीन विवाद को लेकर जांच में जुटी है। हत्यारे इतने शातिर थे कि घटनास्थल पर कोई सबूत नहीं छोड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *