मौसम विभाग ने दी चेतावनी, भारी बारिश के साथ गिर सकती हैं बिजली
रायपुर
छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय होते जा रहा है और पिछले एक सप्ताह से राजधानी के विभिन्न जिलों में लगातार बारिश हो रही हैं। वहीं आज एक बार फिर मौसम विभाग ने चेतावनी दी हैं कि राज्य के कुछ जिलों में भारी बारिश के साथ बिजली भी गिर सकती हैं।
मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने कहा है कि 25 जून को प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने या गरज-चमक के साथ छींटे पड?े की संभावना हैं। एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी वर्षा होने या बिजली गिरने की संभावना है। भारी वर्षा का क्षेत्र मुख्यत: मध्य छत्तीसगढ़ रहने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। उन्होंने कहा है कि एक द्रोणिका उत्तर पंजाब से उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक हरियाणा पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तर झारखंड और गंगेटिक पश्चिम बंगाल होते हुए माध्य समुद्र तल पर स्थित है। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा झारखंड के ऊपर 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक द्रोणिका झारखंड से अंदरूनी उड़ीसा होते हुए तटीय आंध्रप्रदेश तक 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। एक पूर्व-पश्चिम द्रोणिका झारखंड से उत्तर गुजरात तक उत्तर छत्तीसगढ़, दक्षिण मध्य प्रदेश होते हुए 3.1 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है। इन सिस्टमों के प्रभाव से गुरुवार को बारिश की संभावना है।
