कुशीनगर में टॉफी खाने से 4 बच्‍चों की मौत पर CM योगी ने जताया दु:ख, घटना की जांच के आदेश

 लखनऊ
कुशीनगर में घर के दरवाजे पर पॉलीथिन में रखी टॉफी खाने से चार बच्‍चों की मौत पर सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने गहरा दु:ख जताया है। उन्‍होंने अधिकारियों को पीड़ित परिवार को तत्‍काल सहायता देने के साथ ही घटना की जांच का भी आदेश दिया है।
 

गौरतलब है कि कुशीनगर के कसया थाना क्षेत्र के कुड़वा उर्फ दिलीपनगर के लठउर टोला में बुधवार की सुबह चार बच्‍चों की मौत से कोहराम मच गया है। मिली जानकारी के अनुसार गांव की मुखिया देवी को घर के दरवाजे के सामने सुबह झाड़ू लगाते समय एक पॉलीथिन में पांच टॉफी और नौ रुपए मिले। मुखिया देवी ने तीन टॉफी अपने नातियों और एक टॉफी पड़ोस के एक बच्‍चे को दे दी। बच्‍चे टॉफी खाकर खेलने के लिए कुछ दूर आगे ही बढ़े थे कि गिर पड़े। उन्‍हें तड़पता देख ग्रामीणों ने तत्‍काल एंबुलेंस के लिए फोन किया लेकिन एंबुलेंस आने में देर हुई तो बाइक से ही बच्‍चों को लेकर जिला अस्‍पताल पहुंच गए जहां डॉक्‍टरों ने चारों बच्‍चों को मृत घोषित कर दिया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *